Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

TI और आरक्षक कुएं में डूबे:ट्रांसफार्मर से टकराकर 20 फीट गहरे कुएं में गिरी स्कॉर्पियो, सुबह किसान ने देखा, दोनों शव निकाले गए


सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव में देर रात ट्रांसफार्मर से टकराकर स्काॅर्पियो कुएं में जा गिरी। इसमें सवार TI नीलेश परतेती और पुलिसकर्मी चन्द्र कुमार चौधरी की डूबकर मौत हो गई। छिंदवाड़ा निवासी TI छपारा थाने में पदस्थ थे। वह अपने सहयोगी के साथ क्राइम जांच के सिलसिले में अपनी निजी गाड़ी से कान्हीवाड़ा के लिए निकले थे।
लौटते वक्त पौड़ी गांव के पास रात करीब ढाई बजे हादसा हो गया। शनिवार सुबह किसान उमराव अपना खेत देखने आया, तो उसे कुएं में स्कॉर्पियो गिरी देखी। उसने फौरन पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस ने गाड़ी और दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
पुलिस के मुताबिक जिले के अंतर्गत छपारा थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा और आरक्षक चन्द्र कुमार चौधरी रात्रि गश्त पर थे। रात करीब 2 बजे गश्ती के दौरान उनकी गाड़ी ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इसके बाद सड़क के किनारे स्थित करीब 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। गाड़ी में थाना प्रभारी नीलेश परतेती और चालक आरक्षक चन्द्र कुमार चौधरी थे। काफी कोशिशों के बाद भी वह कार से बाहर निकल नहीं पाए। पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कुएं में बाउंड्री की ऊंचाई बहुत कम थी। बताया जाता है कि टीआई रात में रेड मारने गए थे। थाने में उनकी गश्ती भी दर्ज है।
फिलहाल, दोनों शवों और कार को कुएं से बाहर निकाला जा चुका है। बताया जाता है कि टीआई पिछले डेढ़ साल से छपारा थाने में पदस्थ थे। टीआई और आरक्षक दोनों ही छिंदवाड़ा के निवासी थे।
करीब 38 वर्षीय नीलेश परतेती पौने दो साल से छपारा में पोस्टेड थे। इससे पहले वह मंडला के मोतीनाला थाने में तैनात रहे थे। उनकी 7 साल की एक बेटी है। वहीं, 44 वर्षीय आरक्षक चन्द्र चौधरी 3 साल से छपारा में तैनात थे। पहले वह धनोरा में थे। मंडला के रहने वाले चौधरी का सिवनी में मकान है। 6 से 7 साल के उनकी एक बेटी व एक बेटा हैं।

Related Articles

Back to top button