Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

शिवराज और सिंधिया ने साथ किया लंच, पीसी शर्मा ने लंच पर कसा तंज, कहा-“शिवराज को डर है कि कहीं सिंधिया फिर से …….

भोपाल।  आज एक तरफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर लोकतंत्र सम्मन दिवस मनाया, तो दूसरी ओर शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साथ मे लंच करके सत्ता में पूरे हुए एक साल का जश्न मनाया।

शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया के साथ में लंच करने पर तंज कसते हुए पीसी शर्मा ने कहा ” शिवराज को डर है कि कहीं सिंधिया फिर से फेरबदल ना कर दें, इसीलिए उन्होंने साथ मे लंच किया। कोंग्रेस विधायक ने इसे सत्ता का मोह बताया है।

आपको बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 22 विधायकों के पोस्टर पर 2 हज़ार रुपए के नोटों की माला लगाई और भाजपा को बिकी हुई, पैसों के दम पर बनी सरकार कहा।

Related Articles

Back to top button