Breaking Newsअन्य खबरेंराज्य

एक लाख वोटों से जीतकर योगी आदित्यनाथ ने बनाया यह रिकॉर्ड…

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में UP में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। मोहनलालगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बलिया नगर से दयाशंकर सिंह और चंदौली की सैयदराजा सीट से सुशील सिंह की जीत पक्की हो गई है। औपचारिक घोषणा बाकी है। बलिया नगर से सपा प्रत्याशी नारद राय समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र के बाहर जा चुके हैं।बलिया नगर से दयाशंकर सिंह और चंदौली की सैयदराजा सीट से सुशील सिंह की जीत पक्की हो गई है। औपचारिक घोषणा बाकी है। बलिया नगर से सपा प्रत्याशी नारद राय समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र के बाहर जा चुके हैं।

कैराना विधानसभा सीट से सपा के नाहिद हसन ने जीत दर्ज की है। आगरा की बाह से भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह 25078 मतों से विजयी . सदर सीट- योगी आदित्यनाथ एक लाख दो हजार 399 मतों से विजयी हुए पिपराईच सीट से महेन्द्रपाल सिंह चुनाव जीते
गोरखपुर ग्रामीण सीट से विपिन सिंह विजयी. बांसगांव से विमलेश पासवान ने जीत दर्ज की . चौरीचौरा से श्रवण निषाद ने विजयी घोषित
कैम्पियनगंज से फतेह बहादुर सिंह . चिल्लूपार सीट से राजेश त्रिपाठी जीत गए हैं खजनी और सहजनवा सीट पर परिणाम आना बाकी है।

Related Articles

Back to top button