Breaking Newsअन्य खबरेंराज्य

योगी सरकार ने दी बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अब 7 रुपए का स्लैब खत्म, घरेलू बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट

योगी सरकार ने दी बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अब 7 रुपए का स्लैब खत्म, घरेलू बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट

लखनऊ। यूपी सरकार ने बिजली की नई दरें जारी करते हुए उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 7 रुपए का स्‍लैब वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में बिजली दरों में करीब 10 फीसदी की कमी आई है।
नई दरों के मुताबिक 300 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर अधिकतम साढ़े 6 रुपए दर होगी। 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपए, 101 से 150 यूनिट तक साढ़े 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। शून्‍य से 100 यूनिट तक 5 रुपए प्रति यूनिट की बिजली मिलेगी।

घरेलू बीपीएल बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से मिलेगी। यूपी राज्‍य विद्युत उपभोक्‍ता परिषद के अध्‍यक्ष अवधेश वर्मा ने एक निजी चैनल से बात करते हुए बताया कि यूपी विद्युत नियामक आयोग प्रदेश के 1.39 करोड़ गरीब उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। उन्‍होंने बताया कि पहले इन उपभोक्‍ताओं से 3.35 रुपए टैरिफ चार्ज किया जाता था। अब वे सिर्फ 3 रुपए टैरिफ देंगे। शर्त यह रहेगी कि वे एक किलोवॉट 100 यूनिट के अंदर रहेंगे।

दूसरा महत्‍वपूर्ण फैसला यह किया गया कि शहरी घरेलू उपभोक्‍ता के लिए अधिकतम 7 रुपए के स्‍लैब को खत्‍म कर दिया गया है। एक तरह से साढ़े 6 रुपए से ऊपर कोई चार्ज नहीं लगेगा। ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्‍ता अभी तक छह रुपए अधिकतम देते थे अब वे 5.50 रुपए से अधिक नहीं चुकाएंगे।

Related Articles

Back to top button