भोपाल महादेव ऐप के मनी लॉड्रिंग का कैश ठिकाने लगाने वाले ट्रैवल संचालक के ठिकानों पर ED का छापा: करोड़ों के हेरफेर की डिटेल मिली
भोपाल महादेव ऐप के मनी लॉड्रिंग का कैश ठिकाने लगाने वाले ट्रैवल संचालक के ठिकानों पर ED का छापा: करोड़ों के हेरफेर की डिटेल मिली


राजधानी भोपाल में महादेव एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ छापामार कार्रवाई जारी है। भोपाल के अलावा कोलकाता, मुंबई में भी ED की कार्रवाई चल रही है। भोपाल के रैपिड ट्रैवल्स के संचालक आहूजा बंधुओं के ठिकानों पर भी सर्चिंग की है। उनके ठिकनों से करोड़ों रूपए के हेराफेरी संबंधी बैंक डिटेल्स मिली हैं।
धीरज आहूजा और विशाल आहूजा के रैपिड ट्रैवल्स के लालघाटी, भोपाल गेट के सामने कृष्णाचंल कॉम्प्लेक्स सहित बैरागढ़ के स्थित कई ठिकनों पर तलाशी ली गई। ईडी ने कहा, कंपनी महादेव एपीपी प्रमोटरों, व्यावसायिक सहयोगियों और यहां तक कि उन मशहूर हस्तियों के लिए पूरे टिकटिंग संचालन के लिए जिम्मेदार थी।
रैपिड ट्रैवल्स के कई ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची। छापे के बाद से सभी रैपिड ट्रैवल्स की सभी दुकानें बंद हैं।
ईडी ने कहा कि कई मशहूर हस्तियां इन सट्टेबाजी संस्थाओं का समर्थन कर रही हैं। और संदिग्ध लेनदेन के माध्यम से मोटी फीस के बदले में उनके कार्यों को अंजाम दे रही हैं। रैपिड ट्रैवल्स का ऑफिस कार्रवाई के बाद से नहीं खुला है। रैपिड के पड़ोसियों के मुताबिक ईडी की टीम ने ऑफिस में करीब 8 घंटे तक सर्चिंग की है। कई दस्तावेज टीम साथ ले गई है।
अधिकांश आयोजनों के लिए यात्रा व्यवस्था करने में शामिल था

रैपिड ट्रैवल्स महादेव समूह के अधिकांश आयोजनों के लिए यात्रा व्यवस्था करने लिए काम करता था। महादेव ऑनलाइन बुक एपीपी के मनी लॉन्ड्रिंग ऑपरेशन में शामिल अन्य प्रमुख लोगों की पहचान की गई है।
क्या है महादेव ऐप?
महादेव ऐप पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस और फुटबॉल जैसे कई लाइव गेम में अवैध सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में भी ऐप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन बुक के मुख्य प्रमोटर माने जाते हैं और दुबई से इसका संचालन कर रहे हैं। माना जाता है कि इसका नेटवर्क भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश समेत अन्य कई देशों में फैला हुआ है। फरवरी 2023 में, सौरभ चंद्राकर ने आरएके, यूएई में शादी की और इस विवाह समारोह के लिए, महादेव एपीपी के प्रमोटरों ने लगभग 200 करोड़ रुपए नगद खर्च किए। परिवार के सदस्यों को नागपुर से यूएई तक ले जाने के लिए निजी जेट किराए पर लिए गए थे। प्रदर्शन के लिए मशहूर हस्तियों को शादी में काम पर रखा गया था।



