बदलते मौसन के कारण बढ़े हैं डेंगू के मरीज, कोलार बना हॉटस्पाट
बदलते मौसन के कारण बढ़े हैं डेंगू के मरीज, कोलार बना हॉटस्पाट


भोपाल। बदलते मौसम में इन दिनों बीमारियां घर कर रही हैं। इन दिनों भोपाल सहित प्रदेश के शासकीय अस्पतालाें में डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
राजधानी का काेलार क्षेत्र डेंगू के मरीजों का हॉटस्पाट बना हुआ है।
मिल रही जानकारी के अनुसार कोलार क्षेत्र के खाली पडे प्लाटों में भारी गंदगी देखने को मिल रही है। ऐसे में जिन स्थानों पर गहरे गढ्ढे हैं वहां पर पानी का जमाव भी हुआ है। ऐसे स्थानों पर डेंगू का लार्वा भी पनपता है। यही कारण है कि कोलार के गेहूंखेड़ा क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
रोकथाम के लिए जागरूकता
भोपाल शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम इन दिनों सर्वेक्षण करते हुए लोगों करते हुए लोगों को जागरूक कर रही है। इसके साथ लोगों के घराें के आसपास जमा कचरा, और पानी से पनपने वाले डेंगू के लार्वा की रोकथाम एवं दवाओं के छिड़काव को लेकर जानकारी दी।
शहर के जेपी और हमीदिया अस्पतालों में इन दिनों डेंगू से पीडित मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के घरों में रखे कूलर, पानी की टंकी को खुलवाते हुए उनकी साफ सफाई और कीटनाशक दवाओं को सावधानी पूर्वक छिड़काव करने की सलाह देते हुए जागरूक कर रही है। दिवाली के बाद भी डेंगू के मरीजों की संख्या में कम नहीं आयी है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि डेंगू के मामले में इस साल सबसे ज्यादा मरीज सामने आये हैं। शहर में डेंगू से पीडित मरीजों की संख्या ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है?



