एक माह से फरार बाबू मस्तान गिरफ्तार, न्यालय भेजा जेल
एक माह से फरार बाबू मस्तान गिरफ्तार, न्यालय भेजा जेल


भोपाल। राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक इस्तगासा के मामले में फरार चले रहे बाबू खान उर्फ बाबू मस्तान को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को उसे एसीपी जहांगीराबाद की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाबू के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ दो बार रासुका की कार्रवाई भी हो चुकी है।
बार-बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में नहीं हुआ पेश
ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक लोक शांति बनाए रखने के लिए शिकायत मिलने पर बाबू मस्तान के खिलाफ धारा-107, 116 (3) का इस्तगासा 15 अप्रैल 2023 को एसीपी जहांगीराबाद की कोर्ट में पेश किया गया था। इस मामले में उपस्थित होने के लिए कोर्ट द्वारा नोटिस/ समंस एवं जमानती वारंट जारी किए गए थे। उपस्थित नहीं होने पर दो जनवरी 2024 को बाबू मस्तान का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वह तभी से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस को पता चला कि बाबू मस्तान बाग उमराव दूल्हा स्थित मदीन मस्जिद के पास मौजूद है। इस पर पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे एसीपी जहांगीराबाद की कोर्ट में पेश किया। वहां से उसका जेल वारंट बन गया।



