बंगाल चुनाव के बीच पूर्वोत्तर के इस राज्य में बीजेपी को बड़ा झटका, 28 में से 24 सीटें हार गई
बंगाल चुनाव के बीच पूर्वोत्तर के इस राज्य में बीजेपी को बड़ा झटका, 28 में से 24 सीटें हार गई


भारतीय जनता पार्टी को त्रिपुरा में बड़ा झटका लगा है। हाल ही में हुए त्रिपुरा ट्राइबल एरिया ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (TTAADC) चुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई है। पार्टी सिर्फ 4 सीटें जीतने में कामयाब रही, वहीं TIPRA मोथा ने 28 में से 24 सीटें जीतकर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
जानकारी के लिए बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा की 20 जनजातीय आरक्षित सीटों के लिहाज से यह चुनाव काफी अहम माना जाता है। त्रिपुरा ट्राइबल एरिया ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल राज्य के करीब 70% भू-भाग का प्रशासन संभालती है। बीजेपी ने सभी 28 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था और जोरदार प्रचार भी किया, लेकिन उसे बड़ा झटका लगा।
ग्रेटर टिपरालैंड की विचारधारा को बल?
बताया जा रहा है कि TIPRA मोथा के प्रमुख प्रद्युत माणिक्य देबबर्मा ने हाल ही में ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ को लेकर नई राजनीतिक पहल शुरू की है। इसमें कई अन्य नेता भी शामिल हुए हैं। जानकारों का मानना है कि जनजातीय मुद्दों को उठाकर त्रिपुरा में एक नई तरह की राजनीति की कोशिश की जा रही है।
यह भी कहा जा रहा है कि इस स्थानीय चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर दिखा दिया है कि राष्ट्रीय पार्टियों की पकड़ अभी जनजातीय इलाकों में कमजोर है। वहां आज भी स्थानीय मुद्दे जैसे भाषा, भूमि अधिकार और पहचान ज्यादा हावी रहते हैं।
सीएम माणिक साहा ने क्या कहा?
इन नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “हम TIPRA मोथा को जीत की बधाई देते हैं और जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। हम इस हार को सीखने के अवसर के रूप में देखते हैं।”
TIPRA मोथा भी इस जीत को काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी लंबे समय से ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ की मांग उठा रही है। ऐसे में यह जनादेश उनकी विचारधारा को और मजबूती दे सकता है।



