पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 12 घंटे में बढ़ गए 1 मिलियन फॉलोअर्स, Video पर 24 घंटे में 280M views
पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 12 घंटे में बढ़ गए 1 मिलियन फॉलोअर्स, Video पर 24 घंटे में 280M views


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात देश के युवाओं को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी ने इस वीडियो के माध्यम से पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं से बातचीत की।
पीएम मोदी ने जैस ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, देखते ही देखते वीडियो पर मिलियन में व्यूज आ गए। इस वीडियो को अपलोड हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और करीब 280 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के बढ़े 1 मिलियन फॉलोअर्स
आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो के वायरल होने के साथ ही इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स भी बढ़ने लगे। पीएम मोदी के फॉलोअर्स में 12 घंटे के अंदर 1 मिलियन का इजाफा हुआ।
पीएम मोदी ने जब वीडियो अपलोड किया, उस समय देखा गया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 101 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं वीडियो अपलोड होने के कुछ घंटे बाद 102 मिलियन फॉलोअर्स हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों को भी सलाह दी है कि वे इंस्टाग्राम पर रील्स और इंटरैक्टिव सेशन के जरिए युवाओं से जुड़ें।
कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा, ‘युवा इंस्टाग्राम पर ही मौजूद हैं। यह नागरिकों का एक ऐसा संभावित वर्ग है जिनसे हम सभी को जुड़ने की जरूरत है।’
पीएम मोदी ने देर रात शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो बयान जारी किया और कहा कि पेपर लीक के मामलों से निपटने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘फ्रेंड्स, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बहुत दुखद है, इसीलिए पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए हैं।’
पीएम ने आगे कहा, ‘मैंने विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए निर्देश दिए थे। आज विभागों ने कड़ी मेहनत की और देर रात मुझे रिपोर्ट दे दी। कल कैबिनेट में इस पर चर्चा होगी।’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘कैबिनेट सदस्यों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से, जब संसद का दूसरा हफ्ता शुरू होगा तो हम उस बिल को जल्द से जल्द पास कराने की कोशिश करेंगे।’



