Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

MP से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला

MP से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मप्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र भरा।

इस दौरान सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी साथ रहे।

नामांकन भरने के एक दिन पहले शुक्रवार को तरुण चुघ भोपाल पहुंचे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेता, तरुण चुघ को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से मिलवाने मुख्यमंत्री आवास ले गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।

भाजपा एक परिवार की तरह है यहां नेता अभिभावक- चुघ

भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का दिल है। मप्र जब धड़कता है, समझें भारत धड़क रहा है। मप्र की तरक्की ही विकसित भारत का प्राण है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया।

उन्होंने आगे कहा, ”पार्टी ने आगे बढ़ने, काम करने व समर्पण का मौका दिया है। पोस्टर, झंडे लगाने का मौका दिया तो झंडे गाड़े। जहां पार्टी नेतृत्व ने भेजा मैंने काम किया है। भाजपा एक परिवार की तरह है। यहां नेता अभिभावक है। आपको पिता की तरह समझाता भी है, मां की तरह दुलार भी करता है। भाई बहनों की तरह हाथ में हाथ देकर चलना भी सिखाता है। यह केवल भाजपा में ही है और कहीं नहीं मिल सकता। पहले भी कार्यकर्ता बोध से काम किया था आगे भी कार्यकर्ता बोध से काम करेंगे। जो संगठन ने कहा मैंने अक्षरश: पालन किया है।”

Related Articles

Back to top button