Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

‘सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे…’, भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर बोले सीएम मोहन यादव

'सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे...', भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर बोले सीएम मोहन यादव

भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग की कार्रवाई और मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल की इस बड़ी और पुरानी कठिनाई को सरकार सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रमुखता से रख रही है। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत जो भी सबसे बेहतर कदम हो सकता है, उसे उठाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के हितों का रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास दिलाया कि सरकार हर हाल में अपने व्यापारियों, स्थानीय निवासियों और प्रशासनिक पक्ष सभी पहलुओं पर गहराई से विचार करते हुए बेहतर से बेहतर समाधान निकालेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी और इस बात की पूरी अपेक्षा है कि भोपाल की वर्षों पुरानी इस जटिल समस्या का कोई स्थाई व सकारात्मक समाधान निकल सकेगा।

15 सितंबर को होनी है सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में भोपाल नगर निगम द्वारा रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सीलिंग और नोटिस जारी करने की सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के कारण शहर के व्यापारी वर्ग में गहरा असंतोष, चिंता और विरोध देखा जा रहा है। अब इस पूरे मामले की अगली महत्वपूर्ण सुनवाई 15 सितंबर को होनी तय हुई है।

Related Articles

Back to top button