Breaking Newsअन्य खबरेंविश्व

फ़्रांस में फिर धधकी हिंसा की आग, पेरिस समेत कई शहरों में लूटपाट, झड़पें और आगजनी

फ़्रांस में फिर धधकी हिंसा की आग, पेरिस समेत कई शहरों में लूटपाट, झड़पें और आगजनी

फ़्रांस में स्कूलों की बदहाली और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के ख़िलाफ़ शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे और दिन में देशभर में हिंसा भड़क उठी.

फ़्रांस सरकार के मुताबिक़, क़रीब 5.5 लाख लोगों के सड़कों पर उतरने के बीच कम से कम 1,200 लोगों को गिरफ़्तार किया गया. सरकार ने इसे “हिंसा में बढ़ोतरी” बताया.
राजधानी पेरिस में शाम तक दंगा रोधी पुलिस के साथ बड़े पैमाने पर झड़पें हुईं. पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया.
राजधानी और दूसरे इलाक़ों में इमारतों में आग लगा दी गई. इनमें लिमोज भी शामिल है, जहां टाउन हॉल में लगी भीषण आग के कारण छत का एक हिस्सा ढह गया.
कई शहरों में लूटपाट शुरू हो गई. टाउन हॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ किए जाने की खबरें भी सामने आईं.

पेरिस में भी तोड़फोड़ और आगजनी

प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने कहा कि हिंसा के दौरान 150 पुलिसकर्मी घायल हुए.
पेरिस में मुख्य मार्च दोपहर के दौरान काफ़ी हद तक शांतिपूर्ण दिखाई दिया.
युवाओं के एक समूह ने बीबीसी को बताया कि वे “शांतिवादी” हैं और “बस चीजों को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी नहीं बदल रहा है.”

हालांकि, दिन बढ़ने के साथ कुछ समूहों ने सड़कों पर आग लगाई और वाहनों को जला दिया. इसमें शहर के केंद्र में प्लास द ला रिपब्लिक जैसे प्रमुख स्थान भी शामिल थे.
दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान लूटा गया. कम से कम एक रेस्तरां आग में पूरी तरह जल गया. बीबीसी ने कुछ समूहों के बीच मारपीट होते भी देखा.
मध्य पेरिस में दंगा रोधी पुलिस को एक भीड़ की ओर बढ़ते और कई लोगों को डंडों से पीटते देखा गया.

Related Articles

Back to top button