Breaking Newsअन्य खबरेंधर्म

भोपाल / भोपाल से सीधे जद्दा के लिए दो उड़ानें तय, 300 हजयात्री जाएंगे


भोपाल। रमजान माह के चलते हज यात्रियों के लिए सेंट्रल हज कमेटी ने एक अच्छी इत्तिला जारी कि है कि भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से हज यात्रियों को लेकर सीधे सऊदी अरब के जद्दा के लिए दो फ्लाइट रवाना होंगी। इन फ्लाइट्स के लिए तारीखें भी मुकर्र कर दी गई हैं। पहली फ्लाइट यहां से 21 जुलाई को सुबह 7 बजे और दूसरी फ्लाइट 4 अगस्त को सुबह 8.50 बजे रवाना होगी। दोनों फ्लाइट से कुल 300 हज यात्री जाएंगे। प्रत्येक फ्लाइट में 150 यात्री रहेंगे।
देश के शेष हज यात्री मुंबई एयरपोर्ट से जाएंगे। दूसरी ओर मप्र हज कमेटी का कहना है कि सऊदी अरब ने रियाल की कीमत 18.66 तय की है। इसके हिसाब से चयनित हज यात्रियों को कुल 2,01,000 रुपए हज यात्रा शुल्क जमा कराना होगा। प्रदेश कमेटी के माध्यम से इस बार पांच हजार हज यात्री रवाना होंगे।
मप्र हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी दाउद अहमद खान ने बताया कि भोपाल इम्बार्केशन पाॅइंट से जाने वाले जिन यात्रियों को रुबात की सुविधा नहीं है, उन्हें अंतिम किस्त के रूप में प्रति हजयात्री 89,350 रुपए व अजीज़िया कैटेगरी के हज यात्रियों को 52,300 रुपए जमा कराना होंगे। जिन यात्रियों को मक्का एवं मदीना की दोनों रूबातों की सुविधा मिल जाएगी, उन यात्रियों को प्रति हजयात्री 1,91,400 रुपए जमा करना होंगे, जो लोग यदि इस राशि से ज्यादा जमा कर चुके है, उन्हें बची हुई राशि हज कमेटी अाॅफ इंडिया वापस करेगी।

Related Articles

Back to top button