मौसम / दाे दिन और पारा 40 के पार, इसके बाद नरम पड़ सकते हैं गर्मी के तेवर

Breaking News अन्य खबरें मध्य प्रदेश

भाेपाल. शहर में मौसम के तेवर फिर तीखे हाे गए। दस दिन बाद दिन में पारा 41 डिग्री पार पहुंचा है। दिन के तापमान में 1.6 अाैर रात के तापमान में 1.1 डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दाे दिन ऐसी ही तपिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम के तेवर नरम पड़ने की संभावना है।
साेमवार काे दिन का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। सुबह 8 बजे के बाद से ही सूरज की तीखी किरणाें से तपिश महसूस हाेने लगी थी। रविवार की तुलना में साेमवार काे पारे की चाल तेज थी। सुबह 11.30 बजे ही तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया था। रविवार काे दिन में पारा 39.9 डिग्री तक ही पहुंच सका था। तपिश शाम 6 बजे तक बनी रही। रात का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य रहा।
ये है वजह…सूखी हवा चलने से तेजी से हुआ सोलर रेडिएशन
माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि हवा का रुख पश्चिमी रहा। सूखी हवा चली, इसमें नमी नहीं थी। बादल ज्यादा नहीं थे, इसलिए साेलर रेडिएशन तेजी से हुअा। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई।
राजस्थान में गरज-चमक के हालात, असर यहां हाेगा
सरवटे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक दाे दिन में राजस्थान में गरज-चमक के हालात बन सकते हैं। इससे प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाकों समेत कई क्षेत्राें में बारिश हाे सकती है। इससे दाे दिन बाद यहां तापमान में कमी आने का अनुमान है।