Breaking Newsअन्य खबरेंहोम

नई दिल्ली से चलने वाली 80 ट्रेनें 15 से 20 जुलाई तक रहेगी रद्द, 57 के मार्ग बदले


नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को 15 से 22 जुलाई तक का सफर मुश्किलभरा हो सकता है। इस समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 80 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही 57 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव भी किया गया है।
दरअसल, नई दिल्ली से तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के बीच पांचवीं व छठी रेल लाइन शुरू करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इस वजह से यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना 18 से 21 जुलाई के बीच करना होगा क्योंकि उसी समय ज्यादातर ट्रेनों को रद्द किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि दो नई रेल लाइनें चालू होने के बाद नई दिल्ली से ट्रेनों को समय पर चलाने में मदद मिलेगी। फिलहाल नई दिल्ली से तिलक ब्रिज के बीच चार लाइन हैं। ट्रेनों की संख्या के हिसाब से यह काफी कम हैं। पर्याप्त लाइन नहीं होने के कारण नई दिल्ली आने और यहां से रवाना होने वाली ट्रेनों को समय पर चलाने में परेशानी होती है।
रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि नई रेल लाइन बनने के बाद लेटलतीफी की परेशानी दूर हो जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि तिलक ब्रिज 1978 में बना था। उस समय रोजाना करीब 80 ट्रेनों का संचालन होता था। लेकिन अब ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है, अब रोजाना 350 के आसपास ट्रेनें चलती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 2.6 किलोमीटर लंबी दो नई रेल लाइन पर लगभग 140 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button