Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

मप्र / डीजीपी की अपील- आपसी भाईचारे के साथ मनाएं होली, शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्दश


भोपाल. पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार ने शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की है। उन्होंने शनिवार को सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने होली के मद्देनजर सभी जिलों के आईजी-एसपी के साथ वीडियों कान्फ्रेंसिंग की और शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लें। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सुरक्षा-व्यवस्था के लिए ड्रोन का उपयोग करने पर जोर दिया।
सघन चेकिंग अभियान चलाएं
उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में सघन चैकिंग अभियान चलाएं। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पूरी नजर रखें। उन्होंने रिजर्व बल को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीजीपी श्री कुमार ने विशेष रूप से इंदौर, खरगोन, मंदसौर , सिवनी तथा ग्वालियर में मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रखने के लिए कहा। बैठक में एडीजी एस डब्ल्यू नकवी ने राज्य की सीमाओं पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखें।

Related Articles

Back to top button