Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

MP Police IPS Transfer : एडीजी कटियार संभालेंगे इंटेलीजेंस, भोपाल की कमान उपेंद्र जैन को सौंपी


MP Police IPS Transfer : भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता संभालने के चौथे दिन गुरुवार को पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव को अंजाम दे दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार को भोपाल रेंज की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए इंटेलीजेंस (गुप्तवार्ता) की कमान सौंपी गई है। वहीं, भोपाल रेंज में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को पदस्थ किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के भरोसेमंद अफसरों की प्रमुख पदों से छुट्टी कर दी गई है। उनकी विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी रहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को हटाकर यह जिम्मेदारी अब पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देऊस्कर को दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजीव टंडन को राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) का प्रभारी महानिदेशक बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर गृह विभाग ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश देर शाम जारी किए।
इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के भरोसेमंद अफसरों को हटाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भरोसे के अफसरों को संवेदनशील पदों पर पदस्थ किया गया है। राजीव टंडन और आदर्श कटियार मुख्यमंत्री के साथ पिछले कार्यकाल में काम कर चुके हैं। दोनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, कमल नाथ सरकार में गुप्तवार्ता शाखा का जिम्मा संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एसडब्ल्यू नकवी को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
सुशोभन बनर्जी को ईओडब्ल्यू से हटाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेएनपीए सागर बनाया है। प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्यालय रहेंगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर के तबादला आदेश को संशोधित करके हुए उनकी पदस्थापना आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड में यथावत रखी गई हैं।

Related Articles

Back to top button