Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

कोरोना संकट / स्वास्थ्य मंत्री ने दिए इंदौर, उज्जैन और भोपाल में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश


संवाददाता, ज़ीशान मुजीब
भोपाल. गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां मंत्रालय में इंदौर, उज्जैन और भोपाल में कोविड-19 नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इंदौर में कोरोना नियंत्रण गतिविधियों का मुआयना कर लौटे अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल के वर्तमान हालातों से मंत्री डॉ मिश्रा को अवगत कराया। सुलेमान ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे इंदौर, उज्जैन और भोपाल के हालातों को त्वरित गति से नियंत्रित किया जा सके। वर्तमान में हालात नियंत्रण में हैं।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि इंदौर, उज्जैन और भोपाल की स्वास्थ्यगत व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखें। तीनों जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से सतत सम्पर्क कर व्यवस्था की बेहतरी के लिये सभी आवश्यक कदम उठाया जाना सुनिश्चित किया जाये। उपचार के लिये कोई भी कमी नहीं आने दी जाये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अनलॉक-1 की स्थिति में किसी भी कीमत पर सामुदायिक संक्रमण का प्रसार न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर हाल में कोरोना को नियंत्रित कर जन-जीवन को सामान्य बनाना है। लोगों में पैनिक क्रिएट न हो और लोग सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतें, इसके पर्याप्त बंदोबस्त किये जाना भी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button