Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

लालजी टंडन के निधन पर शिवराज सरकार ने 5 दिनों का राजकीय शोक किया घोषित

भोपाल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज सुबह 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने अंतिम सांस लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में ली. उनके निधन पर मध्य प्रदेश में 5 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस बात की जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मीटिंग में श्रद्धांजलि देने के बाद दी.
राज्यपाल लालजी टंडन पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे और गृहनगर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. कल किडनी के साथ-साथ लिवर फंक्शन भी गड़बड़ हो गया था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.
उनके मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में उनकी किडनी और लिवर ने काम करना बंद कर दिया था. मेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि आज सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर उनका निधन हो गया.
वहीं, सीएम शिवराज- राज्यपाल अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ जाएंगे. लालजी का अंतिम संस्कार गुलाला घाट, चौक पर शाम साढ़े 4 बजे संपन्न होगा. जबकि अंतिम यात्रा 4 बजे से निकाली जाएगी.

Related Articles

Back to top button