Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल मध्य प्रदेश के डिंडौरी और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से चकरार नदी में बाढ़ आ गई जिससे डिंडौरी से मंडला जाने वाले मार्ग पर पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और होशंगाबाद संभागों के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर सागर, इंदौर, उज्जैन और चंबल संभागों के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटो के दौरान रीवा, सागर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल एवं भोपाल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। चंदेरी में 9 सेमी, अनूपपुर में 8, पाटन में 7, गढ़ाकोटा में 6, शाहनगर, मोहगांव, पथरिया, मझगवां, दतिया, अलीपुर में 5, पचमढ़ी, भितरवार, सबलगढ़, शामनगर, गुढ, घनसौर में 4, बिछिया, परसवाडा, पन्ना, अमरपुर, केवलारी, पृथ्वीपुर, मझौली, सीहोरा, कटंगी नागौद, पटेरा, मेहदवानी, नवीबाग, घाटीगांव, मुरैना, कन्नौद, बेगमगंज, भोपाल (शहर) 3 सेमी बारिश दर्ज की गई है

Related Articles

Back to top button