Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर किया पलटवार:कमलनाथ बोले- अपने ईमान का सौदा करना जनादेश को धोखा देना


पू्र्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार किया है। नाथ ने ट्वीट कर कहा है कि शिवराजजी अपने ईमान का सौदा करना, जनादेश को धोखा देना, पीठ में छुरा घोंपना, जनता व लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विश्वास को तोड़ना, वह भी सिर्फ सत्ता की चाह के लिए, चंद स्वार्थपूर्ति के लिए वो भी उस पार्टी के साथ जिसने मान-सम्मान सब कुछ दिया बताएं क्या कहलाता है।
नाथ ने कहा कि दल तोड़ना व जनता के विश्वास का सौदा करने में बहुत अंतर है, जिन सम्माननीय लोगों का आप जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने कभी अपने मूल्यों, सिद्धांतों व आदर्शों का सौदा नहीं किया। गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में भाजपा की रैली में कहा था कि जनसेवा के लिए कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाना देश से ‘गद्दारी’ नहीं है।



