Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल
कलेक्टर के निर्देश:सरकारी कार्यालयों में बिना हाथ सैनिटाइज किए और बिना मास्क के नहीं मिलेगा प्रवेश


राजधानी के सरकारी कार्यालयों में बिना हाथ सैनिटाइज किए और बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। सभी कार्यालयों में सैनिटाइजर की व्यवस्था रहना चाहिए। यह निर्देश कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मंगलवार को टीएल की बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में किया जाए। इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने सर्वाधिक 101 शिकायतों का निराकरण किया है। लंबित शिकायतें ऊर्जा और अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की अधिक हैं।



