Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

पदभार ग्रहण समारोह:BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम कल संभालेगी कार्यभार, CM शिवराज की मौजूदगी में होगा स्वागत समारोह


बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष रविवार 17 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। इसके स्वागत के लिए बड़ा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सुबह 10:30 बजे होगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दोपहर 3:30 बजे पदाधिकारियों व मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस समारोह के लिए प्रदेश कार्यालय के सामने बड़ा मंच बनाया जा रहा है। ताकि सभी पदाधिकारी एक साथ बैठ सकें। इससे पहले कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पदभार समारोह पूर्वक ग्रहण नहीं कराया गया। दरअसल, साढ़े चार साल बाद प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव हुआ है। जिसमें 40 में से 29 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। कार्यकारिणी में इससे पहले भी चेहरों को लिया तो जाता रहा, लेकिन अधिकतर पुराने पदाधिकारियो को फिर से जगह दी जाती रही। यही वजह है कि नए पदाधिकारियों के पदभार के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सभी पदाधिकारी पदभार ग्रहण करने से पहले बीजेपी कार्यालय परिसर में दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता विजियाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बता दें कि प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 12 प्रदेश मंत्री, 1-1 प्रदेश कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री व 1 मीडिया प्रभारी के अलावा 7 मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। 5 महामंत्रियों की नियुक्ति पहले हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button