Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल:मास्क पहनकर परेड करेंगे जवान, सोशल डिस्टेेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम में स्कूली बच्चे शामिल नहीं हो सकेंगे


राजधानी के लाल परेड मैदान में होने वाले 72वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। वहीं, रविवार को तैयारी के आखिरी दिन फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच आर्कषक संयुक्‍त परेड निकली।यहां अलग-अलग टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। एसटीफ जिला पुलिस बल, विसबल महिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग पुलिस बैंड स्वान दल की टुकड़ियां समेत 11 टुकड़ियां शामिल हुईं
इस साल गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कोरोना का भी असर दिखाई देगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे शामिल नहीं हो सकेंगे। परेड में शामिल हों रहे जवान भी मास्क पहने नजर आएंगे, तो वही कार्यक्रम में दर्शक भी सोशल डिस्टेंस के पालन के साथ बैठेंगे।
परेड में 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी परेड कमांडर होंगी, जबकि यश बिल्लोरे परेड के टू आईसी होंगे।
इस बार गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा होंगे, तो उनकी जगह रिहर्सल में डमी अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में डीजीपी विवेक जौहरी, संभागायुक्त कवींद्र कियावत, कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
आत्मनिर्भर भारत है झांकियों की थीम
राजधानी में इस बार गणतंत्र दिवस पर केवल 15 विभागों की झांकियां शामिल होंगी। पिछले साल 25 झांकियां शामिल की गई थीं। इस बार कोरोना के चलते झांकियों की संख्या कम की गई है।
इस बार गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों में मुख्य थीम आत्मनिर्भर भारत रखी गई है। इसमें कोरोनाकाल में किए गए कामों से लेकर मेट्रो तक की झलक नजर आएगी।
वन विभाग की झांकी में कोरोना काल में काढ़ा या अन्य अन्य औषधि जो बनाई गई है, उसका विवरण किया जाएगा। ग्लोबल स्किल पार्क भी दिखेगा, इस बार नगरीय प्रशासन की झांकी में मेट्रो को दर्शाया जाएगा। इसमें प्रदेश में मेट्रो के बढ़ते जाल को रेखांकित किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग की झांकी में ग्लोबल स्किल पार्क की डिजाइन, आधुनिक खेती और कौशल विकास परियोजना को शामिल किया गया है। इसी के साथ माफिया के विरुद्ध उठाए कदम भी दिखेंगे।
एक की जगह इस बार परेड करने वालों के बीच होगी दो हाथ की दूरी
डीजीपी विवेक जौहरी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम एक ही होगा। इस साल की परेड को कोविड की गाइडलाइन के अनुसार अरेंज करना टफ टॉस्क था। इस बार परेड में जो डिस्टेंस एक हाथ का रहता था। इस बार दो हाथ का कर दिया गया है। इस बार टुकड़ियां और झांकियां भी कम की गई हैं। स्कूल की पीटी और बच्चाें के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। बच्चे नहीं होंगे परेड या अन्य कार्यक्रम में। दर्शकों को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। दर्शक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठेंगे। तीन साल के बाद पहली बार परेड में अश्वरोही दल भी होगा।

Related Articles

Back to top button