व्यथित हुए मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री, अंतरात्मा की आवाज़ पर लिया ये बड़ा निर्णय


भोपाल। सीधी बस हादसे के बाद एक भोज को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आये शिवराज सरकार के परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने एक बड़ी प्रतिज्ञा ली है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे एक साल तक किसी भी सार्वजानिक कार्यक्रम में भोज नहीं करेंगे। सीधी बस हादसे के बाद शिवराज सरकार के परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत कांग्रेस के निशाने पर हैं। दरअसल जिस दिन ये हृदयविदारक दुर्घटना हुई थी उस दिन परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया के घर भोज पर थे हालाँकि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री तुलसी राम सिलावट अपने एक अन्य कैबिनेट सहयोगी के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँच गए थे और घटना के अगले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पीडियों से मिलने पहुँच गए थे। लेकिन घटना के तत्काल बाद परिवहन मंत्री के घटनास्थल पर नहीं पहुँचने को लेकर कांग्रेस बार बार तंज कस रही है। अब कांग्रेस के बयान पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने चुप्पी तोड़ी है उन्होंने कहा कि किसी बात को कहीं ना कहीं इतना खींचा जाता है मैं आज प्रतिज्ञा लेता हूँ कि मैं एक साल कही भी सार्वजनिक कार्यक्रम में भोज नही करूँगा,.चाहे वह कही भी हो।
सीधी बस हादसे के बाद सरकारी बसें चलाने के सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि कई अन्य प्रदेशों में चलती हैं सरकारी बसें। कांग्रेस के शासन काल में घाटे के चलते सरकारी परिवहन निगम बंद किया गया था। उस समय सड़कों की हालात बहुत खराब थी। मैं मुख्यमंत्री से सरकारी बसें चलाने को लेकर बात करूंगा, फैसला सीएम को लेना है।



