Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे ने शिवराज सरकार के खिलाफ खोल मोर्चा, कहां-पूरा सिस्टम फेल हो चुका है

विशेष संवाददाता, ज़ीशान मुजीब

भोपाल: कोरोना संकट में शिवराज सरकार चारों ओर से घिर गई है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भतीजे मोनू पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  केंद्रीय मंत्री के भतीजे मोनू ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार पर हमला बोला है।

मोनू पटेल बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के पुत्र हैं। बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल खुद कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने फेसबुक में अपनी लेख के जरिए दुख जताते हुए लिखा कि पूरा सिस्टम फेल हो चुका है। यदि हकीकत जानना है तो नेता शमशान घाट जाकर देखें कि कितने लोगों की मौत हो रही है। मरीजों को सही इलाज नहीं मिल रहा है।

रेमडेसिवीर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमी से लगातार मौतें हो रही है। चारों जगह रोने और चीख-पुकार की आवाज सुनाई दे रही है। प्रशासन झूठ बोल रहा है। नरसिंहपुर जिले के हालात भयाभय होते जा रहे हैं। मौत के आंकड़ों को भी झूठलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button