Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

तीसरी लहर की आशंका! सीएम शिवराज ने चेताया, लॉकडाउन को लेकर कही ये बात

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर भले ही काबू में आ गई हो, लेकिन तीसरी लहर की आशंका अभी भी बनी हुई हैं। जिसको लेकर प्रदेश में ज़ोरों शोरो से तैयारियां की जा रहीं हैं। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश ने तीसरी लहर के मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी हैं। हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि जनता के सहयोग से तीसरी लहर की तैयारी कर ये प्रयास करें कि प्रदेश फिर संकट में न पड़े।

रोज लगभग 75 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं, परसों 35 पॉजिटिव केस आए थे, कल 38 और आज 40 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सीएम ने कहा कि अगर हम लापरवाह हुए तो नंबर बढ़ेगा, नंबर बढ़ा तो संक्रमण की दर बढ़ेगी, संक्रमण दर बढ़ी तो खतरा बढ़ेगा।
सीएम ने आगे कहा कि वो नौबत न आए कि हमें फिर लॉकडाउन करना पड़े इसलिए मेरी प्रार्थना है कि कोविड के संक्रमण को रोकने के अनुकूल व्यवहार करें। हाथ स्वच्छ रखें, ग्राहक हो, दुकानदार हो या पर्यटक हो, सभी कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करें।

Related Articles

Back to top button