Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा: कांग्रेस मुख्यालय पर यात्रा को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया; पीसी शर्मा बोले- भाजपा सरकार जनता की आवाज को नहीं दबा पाएंगी

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में बुधवार को जनआक्रोश यात्रा निकाली। बोर्ड ऑफिस चौराहे से शुरू 26 जन विरोधी मुद्दो को लेकर जन आक्रोश पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपडे, काली टी शर्ट पहनकर शामिल हुए। टीशर्ट पर मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी विरोधी नारे लिखे हुए थे। 15 किलोमीटर निकलने वाली इस पदयात्रा को प्रशासन ने 3 किलोमीटर कर दिया। पीसीसी मुख्यालय पर पुलिस ने कार्यकर्ता को रोकर बलपूर्वक हिरासत में ले बस में बैठा लिया। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज को रोक नहीं पाएगी।

यात्रा का मार्ग छोटा करने से पीसी शर्मा ने सरकार और प्रशासन को आडे हाथों लेते हुए कहा कि यह महंगाई, भ्रष्टाचार, बढते अपराध, बेरोजगारी, कोरोना के कारण प्रदेश में लाखों लोग प्रभावित हुए और काल के गाल में समा गये, कर्मचारियों के डीए, एरियर्स सहित लंबित मांगो को लेकर जनता के आक्रोश की पदयात्रा थी, शक्ति प्रदर्शन नही था। यह यात्रा में बाबा साहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी के गरीबों, वंचित वर्गो सहित आम लोगों को न्याय दिलाने निकाली जा रही थी लेकिन जिस प्रकार सरकार और जिला प्रशासन ने यात्रा को निर्धारित समापन स्थल मिंटो हाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक नही जाने दिया न ही रोशनपुरा स्थित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने दिया। उन्होंने कहा तालिबानी फरमान के जरिए प्रशासन ने भाजपा सरकार के दबाव में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु और महात्मा गांधी की मूर्ति तक पदयात्रा को नही जाने दिया। पीपीसी मुख्यालय के पास बरसते पानी के बीच कार्यकर्ता नेताओं को सुनते रहे।

यहां से निकली पदयात्रा

जन आक्रोश यात्रा का हकीम होटल, पारुल अस्पताल तिराहा, नूतन कॉलेज, अंकुर ग्राउंड के सामने, छह नंबर, पांच नंबर सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पीसी शर्मा को आम जनता का अपार समर्थन मिला वे जिस मार्ग से भी निकले महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

भाजपा सरकार ने वादाखिलाफी

यात्रा के बाद पीसीसी पर जन सभा में सुरेश पचौरी पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार आम जनता का दमन कर रही है। कोरोना से जिनकी जान गई व रिटार्यड कर्मचारियों जिनकी कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई उनके परिजनों को सरकार को सरकारी नोकरी देनी चाहिए।

हर घर में काला झंडा लगाएं

विधायक आरीफ मसूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन से डरेंगे नही और इसी तरह सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते रहेंगे। सरकार सड़क पर रोकेंगी, लेकिन हम हर घर में काला झंडा लगा कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

मंच से काले गुब्बारे छोडकर जनविरोधी मुद्दों का विरोध

कांग्रेस नेताओं ने मंच से काले गुब्बारे छोड़कर सरकार के जनविरोधी मुद्दाें का विरोध किया। यहां पीसी शर्मा ने कहा कि अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और 200 से ज्यादा सीट लाएंगी। उन्हाेंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो गई है। यह सरकार 2023 तक भी पूरी नही चल जाएंगी।

कांग्रेस की यह थी योजना

पदयात्रा में सेकंड स्टॉप स्थित बिजली कार्यालय पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़े हुए बिजली के बिल जलाएंगे।। माता मंदिर नगर निगम कार्यालय पर पदयात्रा पहुंचने पर प्रापर्टी टैक्स एवं गुमठियों से हो रही अवैध वसूली की पर्ची जलाई जाएगी। थर्ड स्टॉफ स्थित सरकारी कर्मचारियों के आवास पर कांग्रेस नेता यात्रा को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यू मार्केट में स्मार्ट सिटी में विस्थापित होने वाले गुमठी वालों और झुग्गीवासियों के मुद्दों पर भी संबोधित करेंगे।

इन मुद्दों पर है आक्रोश

बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कोविड-19 मृत व्यक्तियों के परिजनों को को 4-4 लाख रुपए के मुआवजे की मांग, आम उपभोक्ता की वस्तुओं एवं खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतें, बिजली कटौती, बिजली की बढ़ती कीमतें, महिलाओं पर होते अत्याचार, लचर कानून व्यवस्था, अनुकंपा नियुक्ति, दैनिक वेतन भोगी, आउट सोर्स, संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं होना, महंगाई भत्ता एवं एरियर्स की मांग समेत सहित कर्मचारियों की समस्त मांगों एवं स्मार्ट सिटी उजड़े लोगों के व्यवस्थापन आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दें है।

Related Articles

Back to top button