Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

भोपाल में 11 फटाखा दुकानें सील, अनुज्ञप्ति निरस्त करने को लिखा गया पत्र

भोपाल में 11 फटाखा दुकानें सील, अनुज्ञप्ति निरस्त करने को लिखा गया पत्र

भोपाल, 12 मार्च। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर भोपाल जिले सभी विस्फोटक, मैग्जिन, आतिशबाजी विनिर्माण स्थलों, थोक आतिशबाजी गोडाउन एवं थोक आतिशबाजी स्थलों की जांच के लिए गठित जांच दल द्वारा मंगलवार को निरीक्षण के दौरान 11 पटाखा दुकानों को सील किया गया है।

जनसम्पर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि जांच दलों द्वारा जिले की सभी विस्फोटक, मैग्जिन, आतिशबाजी विनिर्माण स्थलों, थोक आतिशबाजी गोडाउन एवं थोक आतिशबाजी स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीन थोक आतशिबाजी प्रतिष्ठानों पर अनुज्ञप्ति से अधिक आतिशबाजी सामग्री पायी जाने, घनी आबादी क्षेत्र, पेट्रोल पम्प, मैरीज गार्डन के समीप होने के अनुज्ञप्तिधारी के स्थान पर अन्य व्यक्ति द्वारा आतिशबाजी का व्यवसाय करने इत्यादि कारणों से दुकानों को प्रशासन द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र निरस्त करते हुए तथा दुकानें सील की गई, साथ ही उप विस्फोटक नियंत्रक भोपाल को इनकी अनुज्ञप्ति निरस्त करने लिखा गया है।

मो खालिद आत्मज मो सादिक, प्रोपराईटर वेरायटी फायर वर्क्स, देवकी नगर रेल्वे कासिंग के पास बैरसिया रोड भोपाल, मूलचंद रामचंदानी आत्मज मोतीराम अम्बिका फायर वर्क्स इन्दौर रोड हलालपुरा, मनोज जसवानी आत्मज स्व. मुरली जसवानी संचालक दीपक फटाका, इन्दौर रोड हलालपुरा, आसनदास चंदनानी आत्मज स्व. विशनदास चंदनानी, आरके फटाका, इन्दौर मुख्य मार्ग लालघाटी, इमरान आत्मज मोहम्मद फारूख, संचालक राज फटाखा, हलालपुर बस स्टेण्ड के पास मुख्य सड़क, इमरान आत्मज मसूद खां (मुस्कान फटाका), मंसूर हार्डवेयर, करोंद चौराहा बैरसिया रोड, हंसकुमार आ. प्रभुलाल मधुर फायर वर्क्स, हलालपुरा फटाका मार्केट, बिशनदास आ. आसुदोमल संचालक जय दुर्गा फटाखा, हलालपुरा फटाका मार्केट, कोमल गोपलानी पत्नी वासुदेव गोपलानी कालू फटाखा, इंदौर रोड, दौलत राम आ. कीमत राम संचालक महादेव फटाखा, फटाखा मार्केट, हलालपुर एवं संजय सोनी, सोनी फटाखा, हलालपुर थोक बाजार के पास इन्दौर रोड भोपाल हैं।

Related Articles

Back to top button