Breaking Newsअन्य खबरेंमनोरंजन

दीपिका-रणवीर की शादी छाई रही पाकिस्तान में भी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली में सख्त इंतजाम के बीच दोनों की शादी हो गयी। खास बात यह थी कि मशहूर सिंगर शुभा मुदगल ने इस जश्न में चार चांद लगाए। जब दीपिका पादुकोण मंडप की ओर बढ़ रही थीं, उस वक्त शुभा मुदगल गा रही थीं और दीपिका धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही थीं। शादी के दौरान शुभा लाइव गा रही थीं। शादी साउथ इंडियन स्टाइल में पूरी की गई। शादी के बाद सभी मेहमानों को केले के पत्ते में खाना परोसा गया था। दीपिका ने गोल्डन और लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। वही रणवीर ने धोती कुर्ता पहन रखा था। खबर है कि शादी के दौरान साउथ इंडियन डिशेज , जिनमें दीपिका की पसंद के सारे व्यंजन रखे गए थे। खास तरह की रसम, पोरन पुली और बाकी मंगलोरियन डिशेज रखे गए थे।

खास बात यह है कि दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर उनके फैन्स जितने भारत में उत्साहित हैं। उससे भी कहीं अधिक पाकिस्तान में उत्साहित हैं। 14 नवंबर को लगातार सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर ट्रेंड हो रहे थे, ठीक उसी तरह सरहद पार के भी उनके फैन्स दोनों को एक साथ देखने के लिए बेचैन हैं। 14 नवंबर को पाकिस्तान की टॉप ट्रेंडिंग में दीपवीर की शादी भी आ रही थी। इससे साफ जाहिर है कि दोनों कितने के फैन्स उन्हें लेकर किस तरह उत्साहित हैं और उनकी लोकप्रियता पाकिस्तान में भी किस कदर है। दीपिका और रणवीर शादी के बाद 18 नवंबर को भारत वापस लौटने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button