Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

जांच के बाद प्रेमी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज


भोपाल। एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में तलैया पुलिस ने मर्ग जांच के बाद उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मृतका के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसमें उसने प्रेम प्रसंग का उल्लेख किया था। छात्रा युवक से शादी करना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी 11वीं में पढ़ती थी। गत 22 मई 2019 उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने संदीप मालवीय पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button