संदीप तेल हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोहित सेठी देहरादून में गिरफ्तार


इंदौर। संदीप तेल हत्याकांड मामले में 30 हजार रुपए का इनामी मुख्य आरोपी रोहित सेठी उत्तराखंड के देहरादून में गिरफ्तार हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को जांच में उसके पास से 150 ग्राम चरस मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उसने बता दिया कि वह इंदौर में हुए संदीप तेल हत्याकांड मामले में फरारी काट रहा था। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया और उसके पकड़े जाने की सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक संदीप तेल की हत्या के बाद से ही फरार था और इसके पहले हरिद्वार के एक आश्रम में रुका हुआ था। 15 दिन पहले सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गया और दाहिने हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। इसी दौरान एक बाबा से उसने 15 हजार रुपए में चरस खरीदी थी, जिसे वह पीता था। 24 फरवरी को अपना चेकअप करन के लिए देहरादून के अस्पताल आया था और यहीं से वापस हरिद्वार लौट रहा था। तभी बस स्टैंड पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।



