Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के चुनाव को चुनौती, हाईकोर्ट ने दिया नोटिस


इंदौर। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और सांवेर से विधायक तुलसी सिलावट के चुनाव चुनौती देने वाली भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर राजेश सोनकर की चुनाव याचिका पर आज पहली सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद माननीय न्यायमूर्ति शैलेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस के तुलसी सिलावट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
याचिका में भाजपा के उम्मीदवार राजेश सोनकर ने मंत्री तुलसी सिलावट के द्वारा गलत नामांकन भरने, जानकारी छुपाने के आधारों पर याचिका प्रस्तुत की है। सुनवाई की अगली तारीख 28 मार्च तय की है। इसी विधानसभा के निर्दलीय उम्मीदवार राहुल सिलावट की चुनाव याचिका पर भी नोटिस जारी किए है। याचिकाकर्ताओं की और से पक्ष अधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव एवं हर्षवर्धन शर्मा ने रखा।

Related Articles

Back to top button