Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

चैकिंग के दौरान मिले 24 लाख पुलिस ने आईटी को सौंपे

भोपाल। शहर में वाहनों की चैकिंग के दौरान भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस ने 19 फरवरी को एक युवक के पास से 24 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। रुपए वापस करने के लिए किसी के द्वारा दावा नहीं करने पर गुरुवार को टीआई निरंजन शर्मा ने ये रुपए इनकम टैक्स विभाग के सुपुर्द कर दिए।
पुलिस के मुताबिक चैकिंग के दौरान तलाशी में भीम नगर निवासी राजेश पाल के पास 24 लाख रुपए मिले थे। राजेश ने पुलिस को बताया था कि वह मेडिकल उपकरण का कारोबार करने वाले डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा के पास काम करता है। यह पैसे कलेक्शन के हैं। लेकिन रुपए बरामद होने के बाद डॉक्टर ने रुपए वापसी करने के संबंध में संपर्क नहीं किया। अंततः गुरुवार को रुपए आयकर विभाग को सौंप दिए गए।

Related Articles

Back to top button