Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

दो मंत्रियों ने कहा- सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लागू होगा प्रोटेक्शन एक्ट


भोपाल. मध्यप्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर राज्य के अधिवक्ताओं के आंदोलन की चेतावनी के बीच शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
पटवारी ने मीडिया से बातचीत में शनिवार को कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जल्द ही प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रि-परिषद की बैठक में एक्ट को सम्पूर्ण बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद इसे लागू किया जाएगा।
इसके साथ ही राज्य के परिवहन एवं राजस्व मंंत्री गोविन्द राजपूत ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट प्रदेश में लागू होगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से उनकी 16 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए कृत-संकल्पित है। इसमें कोई संशय नहीं है।
मीडिया में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट का कतिपय मंत्रियों द्वारा कथित तौर पर विरोध करने की खबरें आयी हैं। इसके बाद राज्य के अधिवक्ताओं ने 15 और 16 जुलाई को औपचारिक तौर पर विरोध जताने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button