Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

इंदौर / 29 लाख की सब्जी का पैसा नहीं चुकाया ताे कारोबारी जीतू सोनी पर केस, अब तक 47 केस 


इंदौर. मानव तस्करी में फरार जीतू सोनी के खिलाफ शुक्रवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने चोइथराम मंडी के सब्जी व्यापारी की रिपोर्ट पर एक और केस दर्ज किया है। व्यापारी के मुताबिक, वह निखिल कोठारी की प्राइजन लीसर होटल में 2013 से सब्जी सप्लाय कर रहा है। इसका बिल 22 लाख हो गया।
निखिल ने उसे बाद की तारीखों के चेक दिए। इसी बीच होटल का सौदा जीतू सोनी से कर लिया। जब बिल 29 लाख हो गया तो उसने जीतू और निखिल से रुपए मांगे। जीतू ने होटल माय होम बुलाया और मैनेजर जे वरदप्रसाद राव के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने जीतू के साथ निखिल और वरदप्रसाद के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है। अब तक जीतू पर 47 केस हो चुके हैं। इधर, होटल बेस्ट वेस्टर्न की रजिस्ट्री को लेकर भी एक पीड़ित ने शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button