Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

राजनीति / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त ने कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया एक राष्ट्रवादी नेता, देशहित में सीएए का समर्थन किया था


संवाददाता, ज़ीशान मुजीब
जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक राष्ट्रवादी नेता बताया। कहा- उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए सिंधिया ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का देशहित में समर्थन किया था। उन्होंने ये बात यहां पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि सिंधिया राष्ट्रवादी नेता और भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजय राजे सिंधिया के वंशज हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता पर सभी ने भरोसा व्यक्त किया। थाली से लेकर ताली बजाकर उनका समर्थन किया। प्रधानमंत्री ने जनधन योजना के जरिए लोगों के खातों में पैसे पहुंचाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनधन योजना शुरू नहीं की होती तो मजदूरों और अन्य जरूरतमंदों तक आर्थिक मदद नहीं पहुंच पाती। प्रधानमंत्री किसी भी चुनौती को अवसर के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया के साथ कांग्रेस में शामिल हुए 22 विधायक अब भाजपा के हो गए हैं। पार्टी ने उन्हें और उन्होंने पार्टी को पूरे मन से स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस में कोई संवेदनशील नेता नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा और यह मुख्यमंत्री के निर्णय का विषय है। आवश्यकता को देखते हुए पहले छोटा मंत्रिमंडल बनाया गया और उसके बाद टास्क फोर्स का गठन किया गया। प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर को लेकर लोगों को जाग्रत करने भाजपा 10 जून से एक अभियान शुरू कर रही है।

Related Articles

Back to top button