Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

“नाइट कर्फ्यू’’ पर बोले पीसी शर्मा, रात में कोरोना को दिखता नहीं? कादर खान हो जाता है क्या?

 

भोपाल। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा अपने बयानों को लेकर आए दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं और हर बार की तरह इस बार भी शर्मा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘‘कोरोना के बढ़ते मामलों में नाईट कर्फ्यू लगाने से क्या होगा? क्या रात में कोरोना को दिखता नहीं है? कोरोना कादर खान हो जाता है क्या?’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो पाबंदियां कम की इसलिए केस बढ़ रहे हैं, बीजेपी ने कई आयोजन किए, बड़े-बड़े आयोजनों को अनुमति दी गई, नाईट कर्फ्यू लगे तो शराब की दुकानें भी 8 बजे बंद होनी चाहिए?

आपको बता दें कि राज्य में बढ़ रहे कोरोना केस को लेकर फिर से नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी में राज्य सरकार है व ही साथ कई पाबंदियां भी लगाई जा सकती है. पाबंदियां हटाने को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार पर आरोप लगा रही है.

Related Articles

Back to top button