गणेश चतुर्थी पर अपनों को बांटे प्यार, भेजें शुभकामना संदेश

Breaking News अन्य खबरें धर्म

इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व आज यानी 07 सितंबर को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से साधक के सुख-सौभाग्य का आगमन होता है। साथ ही गणेश जी की कृपा से सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होने लगते हैं। ऐसे में आप ये शुभकामना संदेश भेजकर अपने प्रियजनों को गणेश चतुर्थी की बधाई दे सकते हैं।

हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों में श्रद्धाभाव के साथ गणपति जी की स्थापना करते हैं और 10 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।