Sona Pehnane Ke Niyam: सोना पहनना हर किसी के लिए नहीं होता है शुभ, ये लोग भूलकर भी ना करें धारण
Sona Pehnane Ke Niyam: सोना पहनना हर किसी के लिए नहीं होता है शुभ, ये लोग भूलकर भी ना करें धारण


Wearing Gold Is Auspicious For These People: ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के ग्रह दोषों से मुक्ति, सौभाग्य वृद्धि और रोगों से मुक्ति के लिए कई रत्न और धातु धारण करने के तरीके बताए गए हैं।
इनमें सोना सबसे महत्वपूर्ण है। सोना बहुत ही कीमती वस्तु है। माना जाता है कि सोना पहनने से किस्मत खुलती है लेकिन इसके कुछ नियम भी हैं। अगर इसका पालन न किया जाए तो सोना अपने दुष्प्रभाव दिखाने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने की धातु पहनने से बृहस्पति मजबूत होता है और जीवन में धन और समृद्धि आती है। सोना हर किसी को नहीं पहनना चाहिए। आइए जानते हैं सोना पहनने के नियम।
इन लोगों के लिए सोना पहनना शुभ होता है
जिन लोगों का लग्न मेष, कर्क, सिंह और धनु है, उनके लिए सोना पहनना शुभ होता है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सोना पहनने से अलग-अलग प्रभाव पड़ते हैं। जैसे गले में सोना पहनने से बृहस्पति ग्रह कुंडली के लग्न भाव में अपना प्रभाव दिखाता है। जबकि हाथ में सोना पहनने का मतलब है कि बृहस्पति आपके तीसरे भाव में होगा जो पराक्रम का भाव है। मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि के लोगों के लिए सोना शुभ साबित होता है। सोना पहनने से इन लोगों को कर्ज से मुक्ति मिलती है और आय के नए रास्ते खुलते हैं।
इन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए
आपको बता दे की रत्नशास्त्र के अनुसार वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातक गलती से भी सोना ना पहनें। सोना इन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। तुला और मकर राशि के लोगों को बहुत कम मात्रा में सोना पहनना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार लोहा और कोयला व्यापारियों को सोना पहनने से बचना चाहिए। व्यापार शनि से संबंधित है और शनिदेव का बृहस्पति से संबंध अच्छा नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है। कुंडली में बृहस्पति की स्थिति खराब होने पर भी सोना पहनने से बचना चाहिए। शनि के अशुभ अवस्था में होने पर भी सोना न पहनने की सलाह दी जाती है।
किस उंगली में सोने की अंगूठी पहननी चाहिए?
बाएं हाथ में सोने की अंगूठी पहनना अशुभ माना जाता है। वहीं पुखराज रत्न वाली सोने की अंगूठी पहनने के लिए दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पहनें। तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है और राजयोग भी मिलता है। अनामिका उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से संतान सुख मिलता है। जबकि, इसे छोटी उंगली में पहनने से सर्दी-खांसी या सांस संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है।



