Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने तीनों निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे।

निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवल शामिल हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने से बने समीकरण

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति समाप्त हो गई थी। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा ने इस जीत को संगठन की मजबूती और नेतृत्व के प्रति विश्वास का परिणाम बताया।

Related Articles

Back to top button