Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

बेहतर पुलिसिंग से समाज को सुरक्षित माहौल देना पहली प्राथमिकता: DGP वीके सिंह

भोपाल। मप्र के नवागत पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने बुधवार को निवर्तमान डीजीपी आरके शुक्ला से कार्यभार ग्रहण किया। सिंह ने कार्यभार लेने के बाद कहा कि बेहतर पुलिसिंग से समाज के लिए सुरक्षित माहौल देना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल अनुशासित ढंग से काम करे।
1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह को राज्य शासन ने मंगलवार की रात को प्रदेश का नया डीजीपी बनाया था। बुधवार सुबह वे अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का कार्यभार सौंपकर पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। नवागत डीजीपी सिंह और निवर्तमान डीजीपी आरके शुक्ला एक साथ पीएचक्यू आए।
मध्‍यप्रदेश में सात साल में बांटा जमकर ऋण पर कोई रिकॉर्ड ही नहीं
पुलिस मुख्यालय में वीके सिंह को पुलिस बैंड और एसएएफ के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद शुक्ला ने सिंह को कार्यभार सौंपा। गौरतलब है कि अब तक मप्र पुलिस प्रमुखों में 12 आईजी और 28 डीजीपी रह चुके हैं। सिंह 29वें डीजीपी हैं।
2021 तक है सेवाकाल
आरके शुक्ला ने एक जुलाई 2016 को डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला था और उनका सेवाकाल अभी अगस्त 2020 तक है। वहीं, नवागत डीजीपी सिंह का सेवाकाल मार्च 2021 तक है। वे हाल ही में 16 अक्टूबर 2018 से 2 दिसंबर 2018 तक प्रभारी डीजीपी भी रहे हैं।

Related Articles

Back to top button