Breaking Newsअपराधदेश

आईएस ने माना मारा गया बगदादी, अबू इब्राहिम को बनाया नया सरगना


बेरूत। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने गुरुवार को जारी एक बयान में माना कि उसके नेता अबू बकर अल-बगदादी की मौत हो गई है। साथ ही उनकी जगह अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को आईएस का नया लीडर नियुक्त किया है। जिहादी संगठन के प्रवक्ता अबू हमजा अल-कुरैशी ने ऑडियो जारी करते हुए बगदादी के लिए कहा, “हम आपको शोक करते हैं … वफादार कमांडर।”
2014 से आईएसआईएस का नेतृत्व करने वाले और दुनिया का सबसे वांछित आतंकी बगदादी रविवार को सीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत इदलिब में अमेरिकी विशेष बलों के ऑपरेशन में मारा गया था।
अमेरिका को भी दी धमकी
7 मिनट के इस बयान में कहा गया है कि बगदादी की मौत के बाद इस्लामिक स्टेट शूरा काउंसिल की बैठक बुलाई गई और नए नेता का चयन किया गया। साथ ही आतंकी संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी धमकी दी है। बता दें, बगदादी के मारे जाने का ऐलान खुद ट्रम्प ने किया था और कहा था कि आईएस का सरगना कुत्ते की मौत मारा गया। बगदादी को अमेरिकी आर्मी डॉग K9 ने मौत के घाट उतारा था। ट्रम्प ने इस डॉग की तस्वीर जारी करते हुए उसकी तारीफ की थी।
बगदादी की मौत के बाद अब्दुल कारदास को संगठन का नया सरगना चुना गया था। वह सद्दाम हुसैन का पूर्व अधिकारी था और उसे सद्दाम का दाहिना हाथ माना जाता था, लेकिन अगले ही दिन वह भी अमेरिकी सेना के हमले में मारा गया। अब अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button