Breaking Newsअन्य खबरेंमनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म, विराट ने यूं साझा की खुशी


नईदिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए हैं. विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज दोपहर को हुआ. विराट ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के जरिये देते हुए, बेटी के आगमन का ऐलान किया है.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.”
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे. बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है.
मालूम हो कि 2020 में विराट और अनुष्का ने अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया था. विराट और अनुष्का के बारे में यह खुलासा होने के बाद दोनों ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे. फैंस के बीच दोनों की जिंदगी के इस बड़े पड़ाव को लेकर खुशी और उत्साह था. अब जब विरुष्का की बेटी दुनिया में आ गई है तो सभी को उसकी पहली झलक पाने का इंतजार है.

Related Articles

Back to top button