Breaking Newsअन्य खबरेंशिक्षा

स्कूलों के समय में बदलाव, 1 फरवरी से जानें कितने बजे शुरू होंगे स्कूल

स्कूलों के समय में बदलाव, 1 फरवरी से जानें कितने बजे शुरू होंगे स्कूल

मप्र स्कूल टाइमिंग: 1 फरवरी से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की स्कूलों में समय का बदलाव किया जा रहा है। यह जानकारी भोपाल कलेक्टर ने दी है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बदले मौसम को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग पूर्व के आदेश के अनुसार जारी रखने के आदेश दिए हैं।

बुधवार को जारी आदेश में कक्षा 1 से 5वीं तक सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं शुरू करने को कहा गया है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश
यह बदलाव सिर्फ कक्षा 1 से 5 में ही किया जाएगा। कक्षा छठीं से 12वीं तक पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार ही होगा। यह आदेश 10 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।

यह आदेश भोपाल जिला के अंतर्गत आने वाली सभी शासकीय व प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी किया गया है। यह जानकारी जिला कलेक्टर ने पत्र के माध्यम से दी है। जो 1 फरवरी से लागू होगा।

विशेष संवाददाता, ज़ीशान मुजीब

Related Articles

Back to top button