Breaking Newsअन्य खबरें

झुंड’ की शूटिंग / बैलगाड़ी पर बैठे अमिताभ, बस के धक्के खाए और खटिया पर सोए

बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन पिछले दिनों फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग के लिए नागपुर में थे। अब वे सोशल मीडिया पर इसी फिल्म की शूटिंग के शेड्यूल को याद कर रहे हैं। अमिताभ ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अमिताभ कहीं बैलगाड़ी की सवारी करते तो कहीं खटिया पर आराम फरमाते दिख रहे हैं। कहीं अमिताभ बस में खिड़की वाली सीट से झांक रहे हैं तो कहीं कुंए की मुंडेर पर बैठे हैं। 

संघर्ष के दिन भी याद किए
अमिताभ ने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए फोटोज के साथ अपने बीते दिनों को भी याद किया। अमिताभ ने लिखा- उन्होंने मुझसे पूछा कि मैंने आखिरी कब बस की यात्रा की। मैंने कहा- आज दोपहर। लेकिन इसके जरिए कॉलेज और काम ढूंढने के लिए की गई बस और ट्राम यात्रा को याद करना अच्छा लगा।

Related Articles

Back to top button