Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

Indigo In Bhopal: हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, इतना होगा किराया

भोपाल। मध्य प्रदेश को आज हैदराबाद के सीधी उड़ान सेवा की सौगात मिली। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सुबह साढ़े 8 बजे राजा भोज हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइंस की सीधी सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, पूरी दुनिया, देश और प्रदेश में निरंतर बदलाव हो रहा है। ऐसे में ये सेवा मध्य प्रदेश की जनता के लिए अहम होगी।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, “मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला उद्घाटन कर रहा हूं, सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत है। एयरपोर्ट पर सन्नाटा दूर होगा। वहीं युवाओं को रोजगार के मौके देना बड़ी चुनौती होगा।उन्होंने कहा कि यह एक छोटी सी शुरुआत है, मध्य प्रदेश की देश में अलग पहचान हो, लक्ष्य को समझे बिना भविष्य नहीं बन सकता।”
बता दें कि इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की है। उड़ान संख्या 6E7227 भोपाल से हैदराबाद और उड़ान संख्या 6E7226 हैदराबाद से भोपाल के लिये संचालित होगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद भोपाल से हैदराबाद सिर्फ डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इस फ्लाइट के लिए इंडिगो ने 1999 रुपए का किराया निर्धारित किया है।

Related Articles

Back to top button