Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

शिवराज ने किया चुनावी शंखनाद, गांव में पूजा करने के बाद बुधनी से भरा नामांकन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर नामांकन दाखिल किया. सोमवार को शिवराज अपने परिवार के साथ बुधनी विधानसभा सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने नर्मदा देवी के दर्शन किए.

शिवराज ने यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकाल में सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरवा पाई, मैं आज अपने अभियान की शुरुआत यहां से कर रहा हूं. हमारा मुख्य मुद्दा विकास का रहा है, हमने राज्य में कृषि को बढ़ावा दिया है

शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ सुबह अपने पैतृक गांव जैतपुर पहुंचे हैं. शिवराज ने अपने पैतृक गांव में पूजा अर्चना की. इसके बाद वो नामांकन दाखिल करने अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी गए. नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी उनके साथ मौजूद रहे.

राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है जिनकी गिनती 11 दिसंबर को होगी. वहीं नामांकन प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू हो गई है और 9 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे.

शिवराज सिंह तीन बार से मुख्यमंत्री हैं. वो चौधी बार सत्ता पर काबिज होने के पूरी ताकत लगा रहे हैं. बीजेपी को इस राज्य में राज करते हुए 15 साल हो गए, लेकिन बीते 13 साल से शिवराज सीएम हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नाम पर ही बीजेपी चुनाव लड़ती आई है और इस बार भी पार्टी को उनसे से काफी उम्मीदें हैं.

 

Related Articles

Back to top button