Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

सुमित्रा महाजन से मिलने पहुंचे नरेंद्रसिंह तोमर और विनय सहस्त्रबुद्धे

इंदौर। मध्य प्रदेश में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर मची घमासान के बीच सोमवार को नरेंद्र सिंह तोमर और विनय सहस्त्रबुद्धे सांसद सुमित्रा महाजन से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुमित्रा महाजन इस पूरी प्रणाली से नाराज हैं। यहीं कारण है कि तोमर और सहस्त्रबुद्धे उनके निवास पर पहुंचे और 45 मिनट तक चर्चा की।

तोमर ने कहा कि टिकटों को लेकर जो चर्चा की जानी थी वह पूरी हो चुकी है। जल्द ही सभी के नाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा ताई हमारी आदरणीय हैं टिकट को लेकर उनसे किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं हो पाई थी। विदेश यात्रा पर होने की वजह से वे बाहर थीं आज लौटने के बाद उनसे चर्चा हुई। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में इस बार की दीपावली ऐतिहासिक होगी। मालिनी गौड, सुदर्शन गुप्ता और गोपी नेमा सोमवार को एयरपोर्ट पर नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंच गए थे। दावेदारों के इस तरह मिलने पहुंचने पर तोमर नाराज हो गए।

Related Articles

Back to top button