Breaking Newsअन्य खबरेंमनोरंजन

Kabir Singh Box Office : 200 करोड़ पार, सलमान खान की ‘भारत’ से भी तेज हो रही कमाई


Kabir Singh ने डबल सेंचुरी मार दी है। अच्छा यह है कि थकान के कोई निशान नहीं हैं। बुधवार को इसे 7.53 करोड़ रुपए मिले हैं। इससे कुल कमाई 206.48 करोड़ रुपए हो गई है। केवल 13 दिन की कमाई में शाहिद कपूर की फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। बता दें कि 2019 में किसी भी फिल्म ने इतनी जल्दी 200 करोड़ रुपए नहीं कमाए हैं। सलमान खान की ‘भारत’ ने 200 करोड़ कमाने में 14 दिन का वक्त लिया था। ‘उरी’ को तो 28 दिन लग गए थे। जल्द ही यह दोनों फिल्में अपनी कुल कमाई के मामले में भी ‘कबीर सिंह’ से पीछे होंगी।
यह फिल्म कल केवल एक करोड़ से चूक गई वरना 12 दिन में ही 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन जाती। मंगलवार को इसकी कमाई 8.31 करोड़ रुपए रही थी। इसकी कुल कमाई 300 करोड़ तक कुछ भी संभव है। कम से कम 12 जुलाई तक यह अच्छा कमाएगी, फिर रितिक की फिल्म ‘सुपर 30’ आने के बाद माहौल बदल सकता है। बता दें कि दूसरा वीकेंड इसे लगभग 47 करोड़ रुपए दे गया था। पहले हफ्ते में इसकी कमाई 134.42 करोड़ रुपए थी। यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसने पहले तीन दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। पांचवें दिन इसके पास 100 करोड़ रुपए थे। 9 दिन में 150 करोड़ रुपए इसके पास थे और अब दसवें दिन इसने 175 करोड़ के आंकड़े का पार किया।
‘कबीर सिंह’ को दस दिन पहले 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इतने कम दिनों में इस फिल्म ने 2019 में रिलीज हुई कई बड़ी हिट फिल्मों को पीछे कर दिया है। ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली ‘कबीर सिंह’ शाहिद की पहली सोलो फिल्म है, जिसने 100 से ज्यादा कमाई की है और अब दो सौ के पार पहुंच गई है। यह तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, संदीप ने ही ओरिजनल फिल्म भी बनाई थी। साउथ की ‘अर्जुन रेड्डी’ में विजय देवराकोंडा मुख्‍य भूमिका में दिखे थे।

Related Articles

Back to top button